अस्मिता नौटियाल, 94% एसजीआरआर कर्णप्रयाग।
- फोटो : KARNPRYAG
कठिन परिश्रम के जरिए एसजीआरआर कर्णप्रयाग (जयकंडी) की अस्मिता नौटियाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अस्मिता की माता जी का छह साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। पिता ने उनका मार्गदर्शन किया और मां को आदर्श बनाकर पढ़ाई की तैयार कर सफलता पाई। अस्मिता के पिता डॉ. जितेंद्र नौटियाल पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में हिंदी के प्रोफेसर हैं। डॉ. जितेंद्र नौटियाल बताते हैं कि अस्मिता घर के काम में हाथ बंटाने से लेकर भाई की परवरिश भी करती है। उसका छोटा भाई हाईस्कूल में है। अस्मिता ने जीव विज्ञान में 100 नंबर लेकर स्कूल में रिकार्ड बनाया है। वह रोजाना चार से छह घंटे पढ़ाई के अलावा व्यायाम करती है। अस्मिता के हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक थे। संवाद