फोटो
कर्णप्रयाग। उप जिला चिकित्सालय में जामा मस्जिद प्रबंधन समिति अपर बाजार की ओर से कौमी एकता रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 10 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवर्तन यूथ क्लब के संस्थापक अरविंद चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि कौमी एकता के तहत रक्तदान शिविर के आयोजन से समाज में सामाजिक समरसता का संदेश जाएगा। शिविर में नावेद सिद्दीकी, मोईन खान, सैफ अंसारी, जाकिर खान, अनस खान, समीर खान, आकिब अहमद, आरिफ अहमद, मोहिद हुसैन, अमन खान ने रक्तदान दिया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी पुरोहित, डॉ. अंकित भट्ट, डॉ. शिप्रा सुयाल आदि मौजूद थे। संवाद