पीपलकोटी। नगर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं करने पर पुलिस ने मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। पीपलकोटी चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि मायापुर निवासी सुशील पंत ने तीन किरायेदार रखे हुए थे। मगर एक का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में उनका 10 हजार रुपये का चालान किया गया। बताया कि लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि किराएदारों, होटल व अन्य जगह काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन अवश्य कराएं।