फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गणित कार्यशाला में गुर सीख शिक्षक उत्साहित

Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डायट में आयोजित पांच दिनी गणित प्रयोगशाला गतिविधियों के विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है।
विज्ञापन

विद्यालय में गणित को प्रयोगों के माध्यम से पढ़ाने और गणित को रुचिपूर्ण बनाकर आसान बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन बीते तीन अक्तूबर से डॉ. बीडी पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य संदर्भदाता प्रोफेसर हुकुम सिंह (रिटायर्ड प्रोफेसर पूर्व विभागाध्यक्ष विज्ञान एवं गणित विभाग एनसीईआरटी) और डॉ. बीसी पांडेय (पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद वर्तमान में समन्वयक, भारतीय शिक्षा बोर्ड) ने शिक्षकों को गणित प्रयोगशाला की स्थापना आदि की जानकारी दी। शिक्षिका ज्योति जोशी ने त्रिभुजाकार टेनग्राम के जरिये सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने गणितीय टेनग्रामो को स्वयं बनाकर हल किया। समापन सत्र से पूर्व डायट सभागार में प्रदर्शनी लगाई गई। मॉडलों का निर्माण किया गया। समूह आठ के शिक्षकों की प्रदर्शनी सबसे आकर्षक रही। उन्होंने पाइथागोरस प्रमेय का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। समूह का नेतृत्व सहायक अध्यापक एलटी राजेश ऐठानी कर रहे थे। डायट प्राचार्य डॉ. केएस रावत ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। समापन पर डॉ. राजीव जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. दयासागर, डॉ. केपी चंदोला, डॉ. संदीप जोशी, डॉ. हरीश चंद्र जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें