फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नंदादेवी, लड्डू और जूलॉजी सेवन ने जीते अपने मैच

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जूलॉजी, नंदादेवी और लड्डू सेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

हीरा डूंगरी मैदान में स्व. योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन पहला मैच जूलॉजी और ऑफिसर कॉलोनी के बीच खेला गया। जूलॉजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में ऑफिसर कॉलोनी की टीम 42 रन ही बना सकी। दूसरा मैच गोस्वामी ब्रॉदर और नंदादेवी सेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोस्वामी ब्रॉदर ने 10 ओवर में 68 रन बनाए जवाब में नंदादेवी सेवन ने नौ विकेट खेकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा मैच मटेला और लड्डू सेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मटेला ने 10 ओवर में 38 रन बनाए। जवाब में लड्डू सेवन की टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर की भूमिका करन शैली, राजीव, ने निभाई। गिरीश धवन ने मैच का आखों देखा हाल सुनाया। यहां परितोष जोशी, भैरव गोस्वामी, पंकज कांडपाल, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, भुवन तिवारी, रक्षित तिवारी, आबिद अली, कमल मेर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें