गरुड़ (बागेश्वर)। फायर सर्विस गरुड़ ने उप्र होमगार्ड के 20 जवानों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड के जवानों को वनाें को आग से बचाने, आपदा से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया। फायर सर्विस गरुड़ के प्रभारी मनोज सिंह ने होमगार्ड के जवानों को डयूटी के प्रति जागरुक रहने के लिए कहा। उन्होंने होमगार्ड के जवानों से अनुशासन में रहने के साथ सेवाभाव से काम करने के लिए कहा। जवानों को फायरमैन हेम पांडे, मनोज जोशी ने प्रशिक्षण दिया। संवाद