बागेश्वर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। बाजपुर में नौ से 13 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के अंडर-17 आयु वर्ग के प्रियांशु कार्की ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही प्रशस्ति टम्टा ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ के प्रदेश सचिव कमलेश तिवारी, कोच किशोर कुमार, पूरन चंद्र कपिल आदि खेलप्रेमियों ने खुशी जताई है। संवाद