फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पत्नी को मायके छोड़ने के बाद घर में फंदे पर लटका मिला युवक

Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के जौलकांडे निवासी युवक घर के भीतर ही संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार जौलकांडे निवासी सूरज प्रकाश (29) पुत्र डुंगर राम सोमवार को अपनी पत्नी को मायके छोड़कर शाम को घर पहुंचा। उस समय घर में कोई नहीं था। रात में करीब आठ बजे उसके पिता डुंगर राम घर पहुंचे तो उन्होंने बेटे को घर में फंदे पर लटका देखा। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूरज के भाई नरेश कुमार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया कि मृतक के बच्चे नहीं हैं। मां का भी पूर्व में निधन हो चुका है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि युवक के फंदे पर लटकने के कारण का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें