देवतोली में गाय की पीठ पर माणा लगाता पशुपालक।
- फोटो : amar ujala
गोवर्द्धन पूजा के मौके पर पशुपालकों ने शुक्रवार को मवेशियों की पीठ पर ठप्पा लगाकर उनकी पूजा की। पशुपालकों ने गाय, बछड़ों, बैलों के सींग पर तेल लगाया।
पीठ पर आटे के घोल से माणे का ठप्पा लगाया। उन्होंने मवेशियों को पकवान के अलावा उन्हें अच्छा पोषाहार खाने को दिया। पशुपालकों ने मवेशियों का टीका चंदन करके उनकी आरती उतारी और उनके दीर्घजीवन की कामना की।