बागेश्वर। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बाहर के मतदान कार्मिक 12 से 18 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। आवश्यकीय सेवा में लगे मतदान कार्मिकों को 13 से 15 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका मिलेगा।
आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी/एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले को छोड़कर जिले में कार्यरत अन्य नौ जिलों के 300 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए फाॅर्म 12 भरा है। आवश्यकीय सेवा के तहत 10 मीडिया कर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए फॉर्म 12 घ भरा है। मतदान उक्त तिथियों में पंडित बीडी पांडेय परिसर में बने फैसिलिटेशन सेंटर में सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच होगा।