बिलौना क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य में लगा राजस्थान का एक मजदूर चोरी की नीयत से रात में एक घर में घुस गया। ग्रामीणों ने मजदूर की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी मजदूर को जेल भेज दिया गया है। रविवार की रात करौली राजस्थान निवासी मजदूर सुुज्ञान चोरी की नीयत से बिलौना निवासी दीपक कुमार के घर में घुस गया। परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई लगाने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 452, 380, 511 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। ब्यूरो