बागेश्वर/कपकोट। कपकोट में हाल में स्वीकृत दो टैक्सी स्टैंड के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।
कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयास से कपकोट के भराड़ी में दो टैक्सी स्टैंड की मंजूरी मिली है। कपकोट में टैक्सी स्टैंड न होने से वाहनों को पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दोनों टैक्सी स्टैंड कपकोट तेजम मार्ग पर भराड़ी मल्ली बाजार में बनाए जाने हैं। लोक निर्माण विभाग के कपकोट डिविजन ने टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। टैक्सी स्टैंड बनने से भराड़ी और कपकोट बाजार में जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि टैक्सी स्टैंड के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोनिवि के एई जीबी जोशी के अनुसार निविदा प्रक्रिया निपटने के दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद