गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ के गांवों में शराब का बढ़ता चलन सामाजिक बुराई का रूप देने लगा है। शादी से लेकर नामकरण तक, घर बनाने से लेकर अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पीना और परोसना आम होता जा रहा है। शराब का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। कई घर शराब के कारण बर्बाद हो रहे हैं। शराब का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं को झेलना पड़ता है। बढ़ती परेशानियों के बीच अब महिलाएं इस बुराई के खिलाफ मुखर होने लगी हैं। तहसील क्षेत्र के सिरकोट गांव की महिलाओं ने भी गांव में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों में शराब पीने और पिलाने का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।