फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदान करने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे रही हैं। 188 में से 186 बूथ में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। इसके पीछे गांवों के पुरुषों के रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहरी प्रदेशों में होना भी प्रमुख कारण है। गांवों में अधिकतर घरों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही रहते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 188 बूथ में से केवल दो बूथ मनकोट और अमस्यारी में ही पुरुष मतदान करने में महिलाओं से आगे रहे, वह भी काफी कम अंतर से। मनकोट बूथ में 788 मतदाताओं में 390 पुरुष, 398 महिला मतदाता थे। कुल मत 370 पड़े। 199 पुरुष और 171 महिलाओं ने मत दिया। इस प्रकार इस बूथ पर 51.03 पुरुष, 42.96 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

अमस्यारी बूथ में 681 मतदाताओं में से 359 पुरुष और 322 महिला मतदाता थे। 380 मतदाताओं ने मतदान किया। 209 पुरुष और 171 महिलाओं ने वोट दिया। 58.22 पुरुष और 53.11 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शेष 186 बूथों में भारी अंतर से महिलाएं वोट करने में पुरुषों से आगे रहीं। महिलाओं ने 44 बूथों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। दो बूथ में तो 80 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाता मतदान के लिए घरों से बूथ तक पहुंचीं।
विज्ञापन





सावधान और सचेत रहकर करें मतगणना

बागेश्वर। शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ आरसी तिवारी ने कर्मचारियों को सावधान और सचेत रहकर मतगणना के निर्देश दिए।

सीडीओ तिवारी ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना करने, मतगणना हॉल के भीतर आपसी जिरह न करने, दायित्वों का सजगता से निर्वहन करने, चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती के दौरान छोटी सी गलती होने पर परिणाम प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने मास्टर ट्रेनर से मिल रहे प्रशिक्षण के दौरान गंभीरता बरतने और बताई जा रही बातों को मनोयोग से ग्रहण करने को कहा। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों से हर हाल में सुबह छह बजे तक डिग्री कॉलेज पहुंचने को कहा। उन्होंने पोस्टल, ईटीपीबीएस मतों की गणना और स्क्रीनिंग में विशेष सावधानी बरतने को कहा। निरस्त मतपत्रों के पीछे निरस्त होने का कारण लिखने के निर्देश दिए।

मास्टर ट्रेनर दीप चंद्र जोशी और डॉ. राजीव जोशी ने कार्मिकों को मतगणना की बारीकियां बताईं।







मतगणना से पहले सियासी दलों के जीत का दावे

बागेश्वर। मतगणना के पहले दिन बृहस्पतिवार को लोग विधानसभा उप चुनाव में जीत-हार की चर्चा में मशगूल रहे। गांव से लेकर शहर, कस्बों में लोग जीत-हार की कयासबाजी लगाते रहे। राजनीतिक दलों के भी अपने-अपने-अपने दावे हैं। मुकाबले में शामिल मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग कम मतदान से लेकर मतदाताओं की चुप्पी, महिलाओं की अधिक वोटिंग आदि पर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें