फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घरबार छोड़ मोटर मार्ग के लिए सड़क बैठीं महिलाएं

Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के फुलवाड़ी में सड़क के लिए धरने पर बैठी महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क के लिए फुलवाड़ी में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। क्रमिक अनशन के 60 वे दिन सीता दानू, चमेली दानू ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

रविवार को महिलाओं ने कहा कि फुलवाड़ी-फुलचौंरा में सड़क की मांग वर्षों पुरानी है। सड़क नहीं होने से गर्भवतियों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे उनके रोजमर्रा के काम और बच्चों की पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग पूरी हाेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर चरण सिंह बघरी, रतन सिंह, पुष्पा देवी, तारा देवी, खष्टी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें