फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 24 पंचायतों में महिलाओं ने लिया पौधरोपण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से कत्यूर घाटी की 24 ग्राम पंचायतों में चलाया गया दस दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान संपन्न हो गया है। इसके तहत अमोली और दुदिला सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर संस्था की जिला संयोजक बसंती कपकोटी और ग्राम प्रधान आनंदी देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाएं अपने घर के आसपास कम से कम पांच पौधे लगाएंगी और उनका संरक्षण भी करेंगी। अभियान में मंजू बोरा, लक्ष्मी, ममता, अंजली देवी, गंगा राम, चंद्रशेखर, नीमा देवी, ज्योति देवी, बीना राज, आशा देवी और चंद्रकला देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें