फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरियाणा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नंदा डगला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का काम कर रही है। राज्यसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाकर यह साबित किया है। आगामी चुनावों में भी महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को हुई पत्रकार वार्ता में नंदा डगला ने कहा कि भाजपा शासन में गांव के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ पर विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच समस्याएं अधिक हैं। महिला स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है। सड़कें बेहतर होंगी तो गर्भवतियों को समय पर इलाज मिलेगा। इन सभी समस्याओं को भाजपा आगामी चुनाव में अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।
वे अलग-अलग जगह प्रवास कर समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही हैं। यहां की समस्याओं, विकास नीतियों को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से बात की जाएगी। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष लीला बोरा, बीना नयाल, लता बोरा, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें