फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप; जांच की मांग की

Mon, 10 Nov 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

गरुड़ तहसील क्षेत्र के भिटारकोट, देवनाई की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। जिला अस्पताल लाते समय उसका निधन हुआ। मृतका के मायके वालों ने पति को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में दीपा के परिजनों को समझाते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के भिटारकोट, देवनाई की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। जिला अस्पताल लाते समय उसका निधन हुआ। मृतका के मायके वालों ने पति को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोंं के सुपुर्द कर दिया है।

शनिवार को दीपा देवी (34) पत्नी सुरेश चंद्र सती के पेट में दर्द उठा। परिजन उन्हें सीएचसी बैजनाथ लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की महिला की मौत हो गई। डॉ. लता बोरा ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया। रात को महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। रविवार की सुबह महिला के मायके, गनीगांव से उनके भाई भुवन चंद्र जोशी और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। वह महिला की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई। कोतवाल अनिल उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों काे समझा-बुझाकर शांत कराया जिसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

कुछ दिन पहले मुझे बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। मेरे अस्पताल पहुंचने तक उसे घर ले जाया जा चुका था। शनिवार को बहन की मौत की सूचना मुझे पुलिस से मिली। उसके पति ने इस बारे में जानकारी तक नहीं दी। दीपा की मौत के लिए सीधी तरह से उसका पति जिम्मेदार है। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय मांगा जाएगा। -भुवन चंद्र जोशी, मृतका का भाई

कुछ दिन पूर्व दीपा के पेट में दर्द हुआ था। इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। शनिवार को अचानक फिर उनके पेट में दर्द हुआ। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए थे। वहां से बागेश्वर रेफर कर दिया गया। गागरीगोल के पास तेज झटका लगा और वह बेहोश हो गई। अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मायके वालों के लगाए आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। -सुरेश चंद्र सती, मृतका का पति

महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने पति पर आरोप लगाया था। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। - अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर

मृतका के भाई की ओर से उसके पति और बड़ी बहन के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर में दोनों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। -प्राची बहुगुणा, नायब तहसीलदार, गरुड़

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें