फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से चारा काट रही महिला गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के ढनौलासेरा में पेड़ से चारा काट रही महिला असंतुलित होकर गिर गई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ढनौलासेरा निवासी गोकुल सिंह की पत्नी उमा देवी (38) बुधवार की सुबह घर के ही पास एक पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, वह जमीन पर आ गिरी। महिला के सिर समेत तमाम हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हैं। महिला के चिल्लाने पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन तत्काल उसे कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें