गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दिन में मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से मुख्य बाजारों में दो घंटे तक सन्नाटा रहा। इससे बैजनाथ क्षेत्र में तैलीहाट का पैदल मार्ग टूट गया है। तहसील क्षेत्र के सभी स्कूल डीएम के आदेश पर बंद रहे। गरुड़ और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ग्रामीण नाले, गधेरे भी उफान पर हैं। एसडीएम राजकुमार पांडे ने ग्रामीणों से नदी के आसपास न जाने के लिए कहा है। उन्होंने पटवारियों से अपने मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आपदा से हुए नुकसान की सूचना तत्काल तहसील कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा है।