फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी, गरुड़ में झमाझम बारिश

Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। आए दिन बारिश होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह से बारिश हो हो रही है। बारिश होने से समूचे क्षेत्र में गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। उधर लाहुर और गोमती घाटी में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


कभी धूप तो कभी छाए बादल

बागेश्वर। दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। बागेश्वर में सुबह मौसम खुला था। करीब 12 बजे बाद हिमालयी क्षेत्र में आसमान बादलों से घिरने लगा। दोपहर तक जिले में घने बादल छा गए। शाम को करीब चार बजे बारिश की संभावना बनी लेकिन फिर आसमान साफ हो गया। शाम होते-होते फिर आसमान बादलों से घिर गया। बीते दिनों की बारिश से शुक्रवार को भी तापमान में कमी देखी गई। शुक्रवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें