फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रात को हुई झमाझम बारिश, दिन में उमस

Sat, 21 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात को बारिश हो रही है। दिन के समय लोगों को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान कपकोट ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक 16 मिमी बारिश हुई।
गरुड़ में आठ और बागेश्वर में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से सरयू और गोमती नदी के जलस्तर में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। सरयू नदी का जलस्तर 865.30 मीटर जबकि गोमती नदी का 862.10 मीटर रहा। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। शाम तक भी बादल छाए रहने से बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें