फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिचला दानपुर के गांवों में ओलावृष्टि, फलों-सब्जियों को नुकसान

Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
सोमवार की शाम को बागेश्वर के लीती में हुई ओलावृष्टि। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के गांवों में शाम के समय जमकर ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से फलों के पेड़ों पर लग रहे फूल झड़ गए और सब्जियां भी खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल थे। बिचला दानपुर क्षेत्र में शाम तक मौसम बदला और ओलावृष्टि होने लगी। क्षेत्र के लीती, गोगिना, कीमू, हाम्पटीकापड़ी, बड़ी पन्याली क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। शाम को करीब सवा छह बजे से ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक पूरे क्षेत्र में ओले गिरते रहे। इस दौरान सड़क, खेत, खलिहान ओलों से पट गए। क्षेत्र में रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम करीब सात बजे तक बारिश का सिलसिला जारी था।
बिचला दानपुर क्षेत्र के लोग खेतीबाड़ी और बागवानी से आय अर्जित करते हैं। किसानों का कहना है कि इस साल सर्दियों के सीजन में बारिश नहीं होने से पहले खेती सूखने की कगार पर थी। अब ओले गिरने से दोहरी मार पड़ी है। लीती की प्रगतिशील किसान धना देवी का कहना है कि फलों के फूल गिरने से इस बार फल उत्पादन पर व्यापक असर पड़ेगा। रविवार को जिले के कांडा क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें