फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाइप से फव्वारे की तरह बहने लगा पानी

Mon, 02 Sep 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बोहाला नंदीगांव में पेयजल लाइन से फव्वारे की तरह निकलता पानी।
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील की बौड़ी पेयजल योजना की पाइप लाइन से रिसाव होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों की पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है।बौड़ी पेयजल योजना से धूराफाट के 12 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार को नंदीगांव के समीप मुख्य पाइप लाइन से पानी फव्वारे की तरह बहने लगा। इधर, रिसाव के कारण क्षेत्र के नंदीगांव, बोहाला, सिया, बौड़ी समेत कई गांवों मेंं पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बोहाला पंप हाउस के ऑपरेटर नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पेयजल योजना क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। सड़क निर्माण के कारण पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। जिसके कारण पाइप को एक स्थान से अलग किया गया था, जिसके कारण पाइप में जमा पानी रिस रहा था। बाद में लाइन को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें