फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहीं पानी को तरस रहे लोग तो कहीं सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील मार्ग में पाइप लाइन से रिसता पानी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका के ज्वालादेवी वार्ड में अमसरकोट पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। तहसील मार्ग पर मुख्य पाइप लाइन से पानी रिसकर सड़क पर बह रहा है। पानी की बर्बादी के कारण अधिकतर घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी योजना सड़क में चौड़ीकरण और सुधारीकरण के चलते बंद रहती है तो कभी नलों से रिसाव के कारण पीने का पानी नहीं मिल रहा है। विभाग की ओर से बिल तो समय पर ले लिया जाता है लेकिन सुविधा नहीं मिलती। क्षेत्रवासियों ने जल्द पाइप लाइन से हो रहे रिसाव को दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर लीकेज को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें