फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में पानी की किल्लत बरकरार, जलधारों पर निर्भरता

विज्ञापन
बागेश्वर के सेनौला धारे में पानी भरते, कपड़े धोते और नहाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में पानी की किल्लत जारी है। तहसील रोड समेत तमाम इलाकों में नलों में काफी कम पानी आ रहा है। लोग जलधारों, हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमसरकोट पेयजल योजना क्ष तिग्रस्त होने से बीते बृहस्पतिवार से शनिवार तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी। शनिवार की शाम योजना की मरम्मत कर दी गई थी। रविवार को काफी कम पानी की आपूर्ति हुई। सोमवार की सुबह तहसील रोड के एक हिस्से में तड़के पांच बजे पानी की आपूर्ति हुई। सोमवार को भी काफी कम पानी आया। तहसील रोड में पानी वितरित करने का समय भी काफी गलत है। तड़के पांच बजे और सुबह 11 बजे बाद पानी दिया जाता है। इस समय काफी कम लोग पानी भर पाते हैं। लोगों को हैंडंपंप और नदी से जरूरत का पानी लाना पड़ता है।
जिला मुख्यालय के मंडलसेरा, जिला अस्पताल क्षेत्र में भी पानी की किल्लत है। मंडलसेरा में तमाम लोगों के पास पानी के संयोजन तक नहीं हैं। इस कारण लोगों को जिला अस्पताल के पास सेनौला से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। यहां तक की नहाने और कपड़े धोने के लिए भी सेनौला आना पड़ता है। दो-दो न दियों वाले बागेश्वर में पानी की किल्लत कब दूर होगी, इसका कोई पता नहीं है। उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि गिरेछीना सड़क चौड़ीकरण के कारण पेयजल योजना लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। लाइन की मरम्मत कर दी गई है। पेयजल वितरण में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें