फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तैलीहाट गांव में पानी का संकट गहराया

Thu, 28 Mar 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गर्मी शुरू होते ही तैलीहाट गांव के पेयजल स्रोत में पानी कम हो गया है। जिससे गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल संकट से ग्रस्त तैलीहाट के ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। तैलीहाट गांव का पेयजल स्रोत ककड़धार गांव से है। गर्मी से ककड़धार नाले में इस बीच पानी कम हो गया है। जिससे गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तैलीहाट गांव निवासी पूरन सिंह ने बताया कि पेयजल योजना से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया गांव की पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए पंपिंग योजना का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने गांव में पाईप लाइन तो डाल दिए हैं लेकिन पंपिंग योजना का काम अधर में लटका पड़ा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से पंपिंग योजना का निर्माण शीघ्र करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें