फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदानीरा सरयू और गोमती के संगम पर पानी का संकट

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू और गोमती के संगम में बसे बागेश्वर नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। यू तो बागेश्वर में हमेशा पानी का संकट रहता है लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल किल्लत में और इजाफा हो गया है। आबादी के हिसाब से नगर को आधे से भी कम पानी मिल रहा है। जिला बनने के 23 साल बाद भी 50 हजार आबादी वाले नगर की प्यास बुझाने का इंतजाम सरकारी अमला नहीं कर पाया। हालात यह हैं कि नगर को प्रतिदिन 7.28 एमएलडी पानी की आवश्यकता है लेकिन मिल रहा केवल 3.60 एमएलडी। नगर के तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाके गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पानी की कमी के कारण जल संस्थान रोस्टर के हिसाब से नगर के लोगों को पानी दे रहा है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। तहसील रोड क्षेत्र में रात 11 बजे पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों को पानी भरने के लिए देर रात तक जागना पड़ता है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधि भी खास प्रयास करते नहीं दिखते हैं। प्रचुर पानी वाली दो-दो नदियां होने के बाद भी जनधारों और हैंडपंपों पर निर्भरता बागेश्वर के लोगों की लाचारी बन गई है। ---::: "जखेड़ा पेयजल योजना का पुनर्गठन हो रहा है। मंडलसेरा पेयजल योजना बन रही है। दोनों योजनाओं के बनने में एक साल का समय लगेगा। इसके बाद काफी हद तक पानी की कमी दूर हो जाएगी।" -चंदन सिंह देवड़ी सहायक अभियंता जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें