फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो नदियों के शहर में आज भी लोग प्यासे

Mon, 26 Feb 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड​ ​स्थित हैंडपंप पर रात के समय पानी भरने को लाइन लगाए लोग। संवाद
विज्ञापन
5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता, मिलता सिर्फ 03 एमएलडी
विज्ञापन




बागेश्वर। बागेश्वर नगर को रोजाना जरूरत से कम पेयजल मिल रहा है। करीब 30 हजार आबादी वाले नगर में हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। जखेड़ा पेयजल योजना, कठायतबाड़ा पेयजल योजना, मंडलसेरा पेयजल योजना, मंडलसेरा आईवेल से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। नगर को ढाई एमएलडी पानी की और आवश्यकता है। तहसील रोड के एक हिस्से के साथ ही मंडलसेरा, जीतनगर, मजियाखेत क्षेत्र पानी की कमी से जूझ रहा है। इन इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है।
पानी की कमी के कारण लोग सुबह से देर रात तक पानी के इंतजाम में लगे रहते हैं। नगर के तहसील रोड स्थित हैंडपंप, जिला अस्पताल के निकट स्थित सेनौला और बिलोना रोड स्थित मांग के धारे में इसकी बानगी देखी जा सकती है। इन जल धारों से सुबह से रात तक लोग पानी भरते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


कब पूरी होगी योजना

बागेश्वर। पानी की कमी से जूझ रहे बागेश्वर नगर के लिए 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2000 से हो रहा है। योजना का काम मार्च 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। संवाद


कोट

मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का काम पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द योजना का काम पूरा हो जाएगा। योजना बनने के बाद नगर में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। -पार्वती दास विधायक बागेश्वर
विज्ञापन


कोट

पानी की कमी के कारण कई इलाकों को रोस्टर के हिसाब से पानी दिया जाता है। पेयजल किल्लत वाले इलाकों में टैंकर से भी पानी दिया जाता है। -सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें