पंडित बीडी पांडेय परिसर में मतदान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बीडी पांडेय परिसर में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ निर्वाचन के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस मतदान में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
परिसर में बनाए गए सभी चार पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन और कॉलेज की अनुशासन समिति स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोपहर 1:00 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।