बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों समेत कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने में जुटे कर्मचारियों को 175 भोजन पैकेट बांटे। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम को लेकर घोषित लॉकडाउन के बाद कई गरीब और असहाय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इनकी मदद के लिए स्वयंसेवकों ने चार टोलियों में तहसील रोड, कठायतबाड़ा रोड, भागीरथी, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड, चौक बाजार में भोजन पैकेट बांटे। स्वयंसेवकों ने नगर में कोरोना से लोगों को बचाने के लिए लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को भी भोजन पैकेट दिए। स्वयंसेवक अब तक 275 भोजन पैकेट बांट चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों की सहायता केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय धौलीनाग भवन नुमाइशखेत और हेल्पलाइन नंबर 8958687083, 9520000968, 9536774517, 9456104943, 9412977460 के माध्यम से मदद की जा रही है। भोजन पैकेट बांटने में नगर प्रचारक नरेश, व्यवस्था प्रमुख आशीष धपोला, गोविंद जगाती, हेमंत साह, अनुज साह, राहुल साह, दीपक गस्याल, सौरभ जोशी, शिवम पांडे, धीरेंद्र परिहार, विवेक साह, दिलीप मेहरा आदि शामिल थे। संवाद हिमांशु