फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीरौठ, कर्मी, विवेकानंद विद्या मंदिर ने जीते शुरुआती मुकाबले

विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका में जिला स्तरीय वॉलीबाल के शुभारंभ पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष नवीन परिहार, प्रध? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका के खेल मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले अंडर-17 आयु वर्ग में खेले गए। पहले मैच में राइंका बाजीरौठ की टीम ने राइंका हड़बाड़ को हराया। राइंका कर्मी ने राइंका रातिरकेटी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा ने राइंका बागेश्वर को पराजित किया।
विज्ञापन

जिले के 30 स्कूलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिला स्तर पर विजेता रहीं टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के रेफरी मनमोहन परिहार, जैनेंद्र राठौर और मोहन चंद्र उप्रेती रहे। संचालन संजय कुमार टम्टा और हेम चंद्र जोशी ने किया। वहां पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें