बागेश्वर में खेल दिवस के पूर्व संध्या पर हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेेल विभाग की ओर से आयोजित वॉलीबाल (अंडर-17 बालक वर्ग) में छह टीमों ने भागीदारी की। फाइनल मुकाबला विवेकानंद विद्या मंदिर इंका और स्टेडियम डी के बीच खेला गया। विवेकानंद की टीम ने स्टेडियम की टीम को 25-20, 27-25 से हराया।
अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में स्टेडियम की ए, बी और रवाईखाल की टीम ने भाग लिया। फाइनल स्टेडियम ए और बी के बीच खेला गया। स्टेडिएम ए की टीम ने 11-09 से मैच जीत लिया।
खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत और डीएसओ सीएल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वॉलीबाल के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की ए टीम ने बी टीम को 25-16, 25-21 से हराया।
दूसरा मैच स्टेडियम की डी टीम ने सी टीम को 25-10, 25-18 से हराकर जीता। तीसरे मुकाबले में विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा ने केवी क्लब को 27-26, 25-14 से हराया। चौथे मैच में स्टेडियम डी ने स्टेडियम बी को 25-06, 25-10 से मात दी। फाइनल विवेकानंद विद्या मंदिर इंका और स्टेडियम डी के बीच खेला गया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में मनमोहन परिहार, कमल मटियानी, कविता खेतवाल, गणेश धपोला, राजेश कुमार, पवन कुमार, भावना, बबीता, दीपक ने सहयोग दिया।