गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांवों में खड़ी होली की धूम मची है। शुक्रवार को होल्यारों ने अपने-अपने गांव के चौपालों में होली के गीत गाये। कत्यूर घाटी के मेलाडुंगरी, मटेना, जिनखोला, बंड, नरग्वाड़ी, आगर मटे, तिलसारी, पाये, सिल्ली, पुरुड़ा, चनोली, बिनखोली, भेंटा, वज्यूला, अमस्यारी, कटारमल, कज्यूली, अणां, नौघर आदि गांवों के होल्यारों ने अपने गांव के चौपाल और हर घर में जाकर होली गायन किया। होल्यारों की टीम शनिवार को बाजे गाजों के साथ कोट भ्रामरी मंदिर जाएगी। स्वीप की टीम ने मटेना गांव के होल्यारों के साथ होली के गीत गाये।