फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : सीडीओ

Fri, 06 Sep 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के दूरस्थ गांव कर्मी में चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की रोजगारपरक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने बंद और बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत, क्षेत्र में बैंक शाखा खुलवाने, पैदल रास्तों की मरम्मत समेत अन्य प्रमुख समस्याएं उठाईं। सीडीओ तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिले में खेती, बागवानी, जड़ी-बूटी के क्षेत्र में आजीविका संवर्धन करने की अपार संभावना है। इच्छुक किसानों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने आशा एवं एएनएम के माध्यम से सभी गर्भवतियों की लगातार ट्रैकिंग करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। होमस्टे संचालन के इच्छुक लोगों को भी आगे आकर लाभ उठाने की अपील की। अधिकारियों से योजनाओं के प्रति जानकारी नहीं रखने वाले ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें