महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के गहन सहभागिता नियोजन अभ्यास के लिए चयनित आरे और पंद्रह पाली गांव में खुली बैठक हुई। जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार ने ग्राम वासियों को डा. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ग्राम बदलाव योजना और मनरेगा के संबंध में बताया। उन्होंने स्वच्छता मिशन, प्रधानमंत्री जन धन योजना और समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कई पात्रों के आवदेन पत्र भरवाए गए। कार्य योजनाएं बनाने के लिए व्यावहारिक जानकारी दी गई। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ख्याली चंद्र, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यशवीर अस्वाल, रोजगार सेवक हिमांशु नेगी, रमेश सिंह हरड़िया सहित कई लोग उपस्थित थे।