फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ई-मोबाइल वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने डंगोली और फटगली गांव में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर गोविंद सिंह राणा, मदन मोहन तिवारी, महेश जोशी, जगदीश गोस्वामी, जगदीश बिष्ट, मदन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें