बागेश्वर। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विद्यार्थी संस्कार शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में युवा प्रभारी केवलानंद के बच्चों को व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम, घरेलू जड़ी-बूटियों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ करना सिखाया ताकि बच्चों का शारीरिक, मानसिक बौद्धिक विकास हो सके। इस शिविर में जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी, दीप चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, नंदन सिंह बोरा आदि थे। ब्यूरो