बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर लगाते सीएमओ और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा की निधि से प्राप्त 10 लाख रुपये का वेंटिलेटर कोविड-19 समर्पित जिला अस्पताल में लगा दिया गया है। सीएमओ डॉ. भगत सिंह रावत की मौजूदगी में रविवार को अस्पताल में वेंटिलेटर लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित रोगियों के साथ ही दिल, सांस, फेफड़े आदि के गंभीर मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर के साथ कुछ आवश्यक उपकरणों के लगने के साथ ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उनका प्रयास जारी है। भविष्य में कुछ और जरूरी मशीनों को जिला अस्पताल में लगाया जाएगा। उन्होंने राशि प्रदान करने के लिए सांसद टम्टा का आभार जताया है। हाईकोर्ट ने 21 अप्रैल को सभी कोरोना समर्पित अस्पतालों में वेंटिलेटर लगाने के आदेश दिए थे। अमर उजाला ने भी इस मामले को लगातार उठाया।