फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आज और कल रात में कपकोट-तेजम एनएच पर नहीं चलेंगे वाहन

Wed, 10 May 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। ओलिंग-भैरू-ओखलधार सड़क की कटिंग के काम के चलते 11 और 12 मई को रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कपकोट-तेजम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होगा। बीआरओ के अनुरोध पर डीएम अनुराधा पाल ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई आरपी उपाध्याय ने डीएम को लिखे पत्र में निर्माणाधीन सड़क का काम बंद होने का मामला रखते हुए कहा था कि निर्माणाधीन ओलिंग-भैरू-ओखलधार सड़क की कटिंग का काम होना है। निर्माणाधीन सड़क के ठीक नीचे से कपकोट-तेजम राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। सड़क कटिंग का मलबा एनएच पर गिरने की आशंका है जिससे दुर्घटना हो सकती है। बरसात का सीजन निकट होने के कारण सड़क की कटिंग जरूरी है।
उन्होंनें कहा कि सड़क कटिंग के काम को देखते हुए कपकोट-तेजम राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 और 12 मई को रात में वाहनों का संचालन बंद करना जरूरी है। डीएम ने 11 और 12 मई को कपकोट-तेजम सड़क पर रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उन्होंने इसकी जानकारी बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर और कपकोट के एसडीएम को भी दी है। बता दें कि कपकोट-तेजम एनएच बीआरओ के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें