काफलीगैर (बागेश्वर)। बागेश्वर-ताकुला एनएच में पौड़ी बैंड के समीप चौड़ीकरण कार्य के चलते सड़क पर 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मार्ग में चल रहे चौड़ीकरण कार्य के लिए चट्टानों को काटने का कार्य चल रहा है। मार्ग में मिट्टी हटाने के लिए चल रहे कार्य के दौरान सड़क से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती है। मंगलवार को बारिश के दौरान कार्य चलता रहा। सड़क से आने वाले दोपहिया वाहनों को बारिश में इंतजार करते समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के मार्ग खोलने की मांग करने करने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था ने मशीन और डंपर हटाकर मार्ग खोला। एनएच के एई पीपी गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। संवाद