फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सब्जी और दाल के दाम में उछाल

Fri, 14 Jun 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सब्जी और दाल की कीमतों में उछाल आ गया है। सब्जी के दामों में मंगलवार से उछाल आया है। भिंडी सोमवार तक 40 रुपये किलो बेची जा रही थी। मंगलवार को कीमत बढ़कर 60 रुपये हो गई। आलू की कीमत भी बढ़कर 25 रुपये किलो हो गई है। खीरे की कीमत भी 20 रुपये बढ़ गई है। कागजी नींबू की कीमत भी 100 रुपये किलो से बढ़कर 140 रुपये हो गई है। सब्जी विक्रेता राशि कोरंगा ने बताया कि मंगलवार से ही सब्जियों के दाम बढ़े हैं। दालों की कीमतों में भी बीते सात जून से उछाल आ गया है। अरहर, मल्का, उड़द, चना, लोबिया की दाल में 10 -20 रुपये का उछाल आया है। दुकानदार सोनू का कहना है कि दालों के साथ हल्दी की कीमत भी बढ़ गई है। ग्राहकों को 200 रुपये किलाे हल्दी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम

सब्जी सोमवार तक के भाव वर्तमान भाव
आलू 20 25
प्याज 40 45
टमाटर 30 40
बैंगन 50 60
भिंडी 40 60
खीरा 20 40

..इनसेट
दाल के भाव प्रति किलोग्राम
दाल छह जून के भाव वर्तमान भाव
अरहर 160 180
मल्का 90 100
चना 80 90
लोबिया 100 120
उड़द 140 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें