हमने समझी जिम्मेदारी, अब आपकी बारी यह तस्वीर बागेश्वर जिले के कपकोट के चुचेर की है। भारी बारिश हो ?
- फोटो : BAGESHWAR
हमने समझी जिम्मेदारी अब आपकी बारी
यह तस्वीर बागेश्वर जिले के कपकोट के चुचेर की है। भारी बारिश हो या गर्मी, कोरोना टीकाकरण टीम के कदम नहीं रुकते। टीम के सदस्य अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही बखूबी समझते हैं। उफनाता नाला हो या रास्ते में आए बोल्डर, उन्हें इसकी फिक्र नहीं। फिक्र होती है तो गांव-गांव लोगों को टीका लगाने की। वे ग्रामीणों को प्रेरित भी करते हैं। एएनएम प्रेमा मेहरा और फार्मासिस्ट विक्रम वर्मा रविवार को भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।