फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूपीसीएल ने काटा मैग्नेसाइट फैक्टरी का कनेक्शन

Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी को करना है 25,13,902 रुपये के बिल का भुगतान
विज्ञापन


बागेश्वर जिले का सबसे बड़ा उद्योग है मैग्नेसाइट


संवाद न्यूज एजेंसी


बागेश्वर। यूपीसीएल ने 25 लाख रुपये से अधिक के बिल का भुगतान नहीं करने वाली अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी का कनेक्शन काट दिया गया है। जिले के झिरौली (काफलीगैर) में संचालित बागेश्वर जिले के सबसे बड़े उद्योग पर निगम की पहली गाज गिरी है।
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री झिरौली पर बिजली विभाग का 25,13,902 रुपये का बिल बकाया था। भुगतान नहीं होने पर निगम ने मंगलवार को कंपनी का संयोजन विच्छेद कर दिया। इस बारे में जब कंपनी के एमडी योगेश शर्मा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कनेक्शन कटने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहते हैं कि इस बारे में पता किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फैक्टरी के एमडी अल्मोड़ा में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पिछले तीन-चार महीने से कंपनी का पूरा बिल जमा नहीं हो रहा था। कंपनी का बिल जिले के बड़े बकायेदारों में सबसे अधिक पहुंच गया था, जिसके चलते कनेक्शन काटा गया है। बिल जमा होने पर कनेक्शन पूर्ववत जोड़ दिया जाएगा।

मोहम्मद अफजाल ईई यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें