फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित जीप स्क्रबर में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
कांडा के सानिउडियार के छुरमलधार में स्क्रबर में घुसी जीप - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बरात में शामिल मैक्स जीप अनियंत्रित होकर स्क्रवर में जा घुसी। जीप में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के पीपली, चौड़मन्या से बरात मंगलवार को कांडा के सानिउडियार आई थी। देर शाम बरात लौट रही थी कि सानिउडियार के छुरमल धार के पास बरात में शामिल मैक्स जीप यूके 05 टीए 2061 अनियंत्रित होकर स्क्रवर में जा घुसी। जीप स्क्रवर की दीवार से अटक गई। जीप स्क्रवर की दीवार में नहीं अटकती तो गहरी खाई में जा गिरती। हादसे के समय वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें