बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं जिलाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा है कि असंगठित मजदूरों को खाद्य सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
इस अवधि में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें। विशेषकर जिले के ऐसे असंगठित मजदूर जिनके पास परिचय पत्र और राशन कार्ड आदि नहीं है उन्हें खाद्य सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी मजदूरों को चिह्नित कर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, एसडीएम गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे। संवाद