फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट अवकाश में, अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में शनिवार को जांच कराने आए मरीज। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अल्ट्रासाउंड सेवा अब तक सुचारु नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल, बैजनाथ और कपकोट सीएचसी की जिम्मेदारी संभालने वाले दोनों रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। मरीजों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु होने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और दो सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। जिला अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं जबकि बैजनाथ सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के पास सीएचसी कपकोट की भी जिम्मेदारी है। कपकोट सीएचसी में मंगलवार और बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
दीपावली में रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर गए थे जिसके बाद से सेवा फिलहाल बाधित चल रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है अथवा निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराने पड़ रहे हैं। कपकोट और गरुड़ तहसील क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दीपावली अवकाश पर गई जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट सोमवार से कार्य शुरू कर देंगी। दूसरे रेडियालॉजिस्ट भी जल्द ही पहुंच जाएंगे।
-डॉ. सुनीता टम्टा, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें