बागेश्वर। जिला अस्पताल में आठवें दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिली। सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत की अवकाश से वापसी के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा गर्भवती महिलाओं के लिए सुचारू कर दी गई है। सोमवार को 40 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी 29 जनवरी से अवकाश पर थीं। सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत पहले से ही मेडिकल अवकाश पर थे। फिलहाल गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं। रेडियोलाॅजिस्ट नेगी के अवकाश से लौटने के बाद अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड होंगे। संवाद
कोट
सोमवार से सोनाेलॉजिस्ट की वापसी हो गई है। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं। रेडियोलॉजिस्ट 12 फरवरी को काम पर लौट आएंगी।
डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर