फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Sun, 19 May 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में शनिवार को बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. आराधना नेगी के स्वास्थ्य अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इस कारण दूरदराज से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं गर्भवती और अन्य मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कार्यरत सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत लंबे समय से स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। सोनोलॉजिस्ट गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करते हैं। उनके चिकित्सा अवकाश पर होने से रेडियोलॉजिस्ट ही गर्भवती और अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहीं थीं। शनिवार को उनके भी अवकाश में होने से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप हो गई। बीते मार्च -अप्रैल में भी रेडियोलॉजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट के एक साथ स्वास्थ्य अवकाश पर रहने से लंबे समय तक जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बाधित रही थी। तब कुछ दिन कपकोट के रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं जिला अस्पताल में ली गई थीं। अल्ट्रासाउंड जांच होने में आए दिन आ रहे व्यवधान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


कोट

रेडियोलॉजिस्ट का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह एक दिन के अवकाश पर गईं हैं। सोमवार से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।

- डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें