फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाले में रपटा वाहन, दो युवक घायल

Mon, 25 Dec 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शीतकाल में रात में पड़ने वाला पाला दुर्घटना का कारण बनने लगा है। रविवार को नगर के बिलौना में पाले में दोपहिया रपटने से दो युवक घायल हो गए। बिलौना निवासी नीतीश टम्टा (17) पुत्र जगदीश प्रसाद और हर्ष नाथ (18) पुत्र जीवन नाथ दोपहिया वाहन से बिलौना से नगर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

बिलौना के पास सड़क पर गिरे पाले में दोपहिया वाहन रपट गया। दोनों के पैर में चोट आ गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। बिलौना के साथ ही मल्ला बिलौना, कांडा रोड समेत कई सड़कों पर पाला गिर रहा है। पाले से बचाव के इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। लोगों ने पाले से बचाव के लिए सड़कों पर चूना डालने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें